200 गज जमीन के बदले 50 गज की रजिस्ट्री करवा ठगी की

लुधियाना| जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रामनाथ यादव निवासी गोविंदगढ़ ने बताया कि वर्ष 2025 में उसने आरोपी के साथ 200 वर्ग गज जमीन का सौदा किया था। आरोप है कि आरोपी ने शुरुआत में केवल 50 वर्ग गज जमीन की रजिस्ट्री करवाई, जबकि पूरी जमीन के बदले ली गई रकम अपने पास रख ली। पीड़ित के अनुसार जब भी वह शेष जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात करता, तो आरोपी टालमटोल करता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री कराने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने अदालत यादव पुत्र मोतीलाल यादव निवासी गोपालगंज (बिहार) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी जोगिंदर पाल ने बताया कि आरोपी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *