2025 किआ कैरेंस क्लैविस 23 मई को लॉन्च होगी:प्रीमियम MPV में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, एक्सपेक्टेड शुरुआती कीमत ₹11 लाख

किआ मोटर्स इंडिया ने भारतीय बाजार में नई प्रीमियम MPV किआ क्लैविस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे 8 मई रिवील किया था। अपडेटेड MPV को किआ कैरेंस के प्रीमियम मॉडल के रूप में पेश किया गया है। यानी इसमें कैरेंस से ज्यादा फीचर मिलेंगे। इसमें नई डिजाइन लैंग्वेज और कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। क्लैविस MPV को 6 पावरट्रेन ऑप्शन के साथ भारत में बेचा जाएगा। कंपनी ने कार को 7 वैरिएंट के साथ उतारा है। इसमें HTE, HTE(O), HTK, HTK+, HTK+(O), HTX और HTX+ शामिल हैं। भारत में किआ क्लैविस के लॉन्च के बाद कंपनी मौजूदा किआ कैरेंस की बिक्री भी जारी रखेगी। 11 लाख रुपए हो सकती है शुरुआती कीमत
क्लैविस को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। क्लैविस की कीमत मौजूदा किआ कैरेंस से ज्यादा हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति XL6, किआ कैरेंस और टोयोटा रुमियन से रहेगा। इसके अलावा इसे टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस, मारुति इनविक्टो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *