2025 टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 21 मई को लॉन्च होगी:फ्लश डोर हैंडल वाली भारत की पहली प्रीमियम हैचबैक, पहले टीजर में दिखा नया डिजाइन

टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का पहला टीजर जारी किया है। कंपनी इसे नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ 21 मई को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये भारत में पहली हैचबैक कार होगी, जिसमें फ्लश डोर हैंडल्स मिलेंगे। टीजर में इसके एक्सटीरियर डिजाइन को रिवील किया गया है। कार में पहले से ज्यादा माडर्न डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। यह अल्ट्रोज का पहला फेसलिफ्ट अपडेट मॉडल होगा। इसमें फ्लश डोर हैंडल्स के अलावा ल्यूमिनेट LED हेडलैंप्स, 3D फ्रंट ग्रिल और इन्फिनिटी LED टेल लैंप मिलेंगे। नई टाटा अल्ट्रोज की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 6.65 लाख रुपए से शुरू होती है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा और हुंडई i20 से रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *