2025 बीवाईडी सील भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹41 लाख:इलेक्ट्रिक सेडान फुल चार्ज पर 650km चलेगी, ई-एसयूवी एटो 3 भी पेश की

चाइनीज ऑटो कंपनी बिल्ड योज ड्रीम्स (BYD) ने भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक SUV एटो 3 और इलेक्ट्रिक सेडान सील के नए 2025 मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपडेटेड मॉडल्स को नए फीचर्स और कुछ कुछ मैकेनिकल अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। दोनों ईवी को 11 मार्च 2025 को रिवील किया गया था। एटो 3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41 लाख रुपए रखी गई है। वहीं, एटो 3 ने लॉन्च से लेकर अब तक 3000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार लिया है। इसलिए कंपनी 2025 एटो 3 को पहले 3000 ग्राहकों को 2024 एक्स-शोरूम कीमत पर दे रही है। इसकी कीमत 24.99 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि BYD सील को एक बार फुल चार्ज करने पर 650km तक की रेंज मिलेगी। वहीं, एटो 3 में फुल चार्ज पर 521km की रेंज मिलती है। इसमें सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग और ADAS जैसे फीचर मिलते हैं। अपडेटेड BYD एटो 3 भारत में टाटा कर्व EV और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को टक्कर देगी। वहीं, BYD सील का मुकाबला हुंडई आयनिक 5, किआ EV6 और वोल्वो C40 रिचार्ज से है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *