2025 स्कोडा कोडिएक 17 अप्रैल को लॉन्च होगी:सेकेंड जनरेशन SUV में 14.86kmpl का माइलेज, 9 एयरबैग के साथ एडास फीचर मिलेंगे

स्कोडा ऑटो इंडिया ने प्रीमियम फुल साइज SUV स्कोडा कोडियाक का सेकेंड जनरेशन मॉडल रिवील कर दिया है। कंपनी फुल साइज SUV को भारतीय बाजार में दो ट्रिम्स- स्पोर्टलाइन और लॉरिन एंड क्लेमेंट (LK) में 17 अप्रैल को लॉन्च करेगी। SUV को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के साथ उतारा जाएगा। इसमें सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग के साथ एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि कार में 14.86kmpl का माइलेज मिलेगा। ग्लोबल मार्केट में ये 5 सीट और 7 सीट लेआउट दोनों में आती है। भारत में इसका सिर्फ 7 सीटर वर्जन ही उतारा जाएगा। इसकी कीमत 45 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू हो सकती है। भारत में इसका मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, MG ग्लोस्टर, जीप मेरिडियन, हुंडई टूसॉन और निसान एक्स-ट्रेल से रहेगा। कंपनी ने कार को जनवरी में हुए 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *