21 को सीएम आवास का घेराव करेगी यूथ कांग्रेस:सीनौकरी दो नशा नहींसी अभियान के तहत सीकर से भी रवाना होंगे युवा

राजस्थान यूथ कांग्रेस ने ‘नौकरी दो नशा नहीं’ अभियान के तहत 21 दिसंबर को जयपुर सीएम आवास घेरने का ऐलान किया है। इस घेराव में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु सहित प्रदेश भर के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन के मद्देनजर यूथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में तैयारी कर ली है। युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष, सीकर मुकुल खीचड़ ने निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- राजस्थान यूथ कांग्रेस ने ‘नौकरी दो नशा नहीं’ अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां के नेतृत्व में 21 दिसंबर को जयपुर सीएम आवास को घेरा जाएगा। जिसके लिए यूथ कांग्रेस ने तैयारी कर ली है। सीकर से भी इसके लिए कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी पदाधिकारियों को इस प्रदर्शन की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसी दौरान प्रदेश महासचिव अंकित ओला, जयदत्त जांगिड़, मनजीत चौधरी, विजेद्र सैनी, प्रकाश सिंह,रोहित, सचिन, वसीम, वाहिद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *