21 जून को विश्व योग दिवस:छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष का चारामा में स्वागत, योग को बढ़ावा देने का आह्वान

छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का चारामा में पहला दौरा हुआ। 27 मई को सुबह 11 बजे चारामा विश्राम गृह में उनका स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गायत्री परिवार और व्यापारी संघ के सदस्य मौजूद रहे। योगाचार्य और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बैंड-बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। मंडल और जिला पदाधिकारियों ने विश्राम गृह के मुख्य द्वार पर पुष्पहार से स्वागत किया। सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने डड़सेना कलार समाज के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। योग दिवस पर लोगों से भागीदारी का आह्वान सिन्हा ने योग और आयुर्वेद पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी का आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मंडावी, मंडल उपाध्यक्ष जयतु राम नायर और अन्य पदाधिकारी उनके साथ कांकेर में होने वाली योग आयोग की बैठक के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *