जिले के 21 मंडल अध्यक्षों के लिए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की जा रही है। पार्टी पदाधिकारियों की मानें तो शनिवार या रविवार की शाम तक जिले के सभी 21 मंडलों के अध्यक्ष तय कर दिए जाएंगे। इस बार 3 नए मंडल बनाए गए है। गुरुवार को मंडल प्रभारियों ने बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी कर मंडल अध्यक्षों के नामों पर मंथन किया। बूथ अध्यक्षों ने अपने पसंद के नाम बंद लिफाफे में प्रभारियों को सौंपे हैं। दो दिन में मंडल अध्यक्षों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल पाटीदार के अनुसार, जिले के 21 मंडलों के अध्यक्ष पद के लिए बूथ अध्यक्षों के साथ रायशुमारी की जा रही है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी और जनपद सदस्यों के साथ रायशुमारी होगी, इसके बाद संगठन व जनप्रतिनिधियों के साथ राय शुमारी मंडल अध्यक्षों के नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद 25 दिसम्बर तक जिला अध्यक्षों की घोषणा भी हो जाएगी।


