21 साल के युवक की मौत, पत्नी पर शक:3 बच्चों की मां से शादी की थी युवक ने, अब संदिग्ध मौत

अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित राज भट्टा निवासी एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी पर ही जहर देकर हत्या करने का शक जताया है। अब पुलिस मामले की जांच करेगी। भरतपुर के नगर थाना क्षेत्र के पालका गांव निवासी 21 वर्षीय सूरज कोली पुत्र रमेश कोली अलवर के राज भट्टा में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। डेढ़ वर्ष पहले सूरज कोली ने स्थानीय निवासी एक विधवा महिला सुनीता से विवाह कर लिया था। अब अचानक सूरज की मौत हो गई। मृतक के पिता रमेश ने बेटे की बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी के पहले से तीन बच्चे मृतक के पिता रमेश कोली ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5 बजे सूरज के जहर खाने की सूचना मिली। उसके बाद अस्पताल लेकर आए। कुछ देर बाद में ही सूरज की पत्नी अपने पुराने ससुराल पहुंच गई। जिससे साफ अंदेशा है कि जहर देने के पीछे पत्नी की साजिश है। मृतक की पत्नी के पूर्व में तीन बच्चे हैं। जिनको वह पहले छोड़कर सूरज के पास आ गई थी। अब वापस उनके पास चली गई। पूर्व पति की भी मौत हो चुकी है। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *