21 सूत्रीय मांग को लेकर निकाली रैली अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन प्रारम्भ हनुमान मंदिर से निकले आंदोलनकारी

21 सूत्रीय मांग को लेकर निकाली रैली अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन प्रारम्भ
हनुमान मंदिर से निकले आंदोलनकारी
(विकास पांडेय)
बिजुरी।
नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो के क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु कोरजा धाम, महाबीर क्षेत्रीय विकास समिति के तत्वाधान में 21 सूत्रीय मांग को लेकर नगरपालिका परिषद कार्यालय बिजुरी, मुख्य द्वार पर आन्दोलन और भूख हड़ताल शुरू किया गया है। ये रैली गत दिवस दोपहर लगभग 2 बजे कोरजा हनुमान मंदिर से पीपल चैक से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर चैक से आगे नपा कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया आंदोलनकारियों में से रजनी केवट और श्यामवती ने क्रमिक अनशन प्रारंभ किया। दिनांक 06 जनवरी 2025 दिन सोमवार समय दोपहर 2.00 बजे रैली, कोरजा हनुमान मंदिर से बनियों तालाब होकर हनुमान मंदिर बिजुरी चैराहा होकर कार्यालय नगरपालिका परिषद बिजुरी, के समक्ष सायं 4.00 बजे जुलूस, प्रदर्शन एवं गेट सिटिंग। दिनांक 06 जनवरी 2025 दिन सोमवार समय सायं 5.00 बजे से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल प्रारम्भ। नगरपालिका परिषद बिजुरी वार्ड क्रमांक 13 ग्राम कोरजा हनुमान मन्दिर से निरियाटोला अन्य कर्म तक आवागमन हेतु पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए जिससे क्षेत्रवाशियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। कोरजा हनुमान मन्दिर से पहलवान सिंह मोहल्ला मे, अहिवरण दास के घर आगे तक सी. सी. रोड का निर्माण तत्काल कराया जाए। ग्राम कोरजा से ग्राम नगाराबांध के लिए अधूरे पड़े पहुंच मार्ग को पूर्ण कराया जाए जिससे उपेन्या एवं नगाराबांध के लिए पहुंच मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराने व पुल का निर्माण  वार्ड क्रमांक 13 कोरजा से वार्ड क्रमांक 14 नापास के लिए आवागमन हेतु पहुंच मार्ग पर पुलिया एवं पक्की सडक निर्माण कराया जाए। कोरजा देवी चैरा से पटेल सिंह के घर तक बिजली लाइन पील विस्तार एवं मंदीय सेन के किराना दुकान से पानी के पाईप लाईन का विस्तार किया जाये।
भूमिगत पुल में प्रकाश की व्यवस्था
वार्ड क्रमांक 13 कोरजा के शासकीय प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन, वार्ड नं. 13 खूँटाटोला में शंकर के घर से हरमजन के घर तक नाली का निर्माण, सरदार के घर से लगे सी.सी. रोड से शंकर के घर तक विद्युत पोल का विस्तार, नगर पालिका परिषद बिजुरी के दैनिक वेतन भोगी कर्मी स्व. दिनेश केवट पिता स्व. प्यारे लाल केवट की ड्युटी के दौरान सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। शासन या नगर प्रशासन से किसी भी प्रकार का कोई क्षतिपूर्ति (मुआवजा राशि) मृतक के आश्रितों को नहीं दिया गया है। अतः मृतक की पत्नी रजनी केवट पति स्व. दिनेश केवट को अनुकंपा नियुक्ति व क्षतिपूर्ति मुआवजा दिया जाए। ग्राम कोरजा में निर्मित भूमिगत पुल (रेल लाइन) पर समुचित प्रकाश की स्थायी व्यवस्था कराया जाए जिससे भूमिगत पुल पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो।
एसईसीएल ने नही किया कोई काम
एसईसीएल प्रबंधन हसदेव क्षेत्र द्वारा कोरजा गाँव मे खदान खोलने के समय कोरजा गाँव को गोद लिया था लेकिन लगभग 34 वर्षों से ऐसा कौन सा कार्य एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा कराया गया जिसे लिखित में बताया जाये। एस.ई.सी.एल. प्रबंधन हसदेव क्षेत्र द्वारा वार्ड क्रमांक 13 कोरजा हनुमान मन्दिर से नगर परिषद होला तक के विद्युत सब स्टेशन तक पक्की सडक एवं पुल का निर्माण कराया जाये। एस.ई.सी.एल. प्रबंधन हसदेव क्षेत्र द्वारा वार्ड क्रमांक 13 कोरजा हनुमान मन्दिर से स्व. हरीदास के घर होते हुए बेलिया छोट तक आवागमन हेतु पक्की सड़क का निर्माण तत्काल कराया जाए एवं आभाधार नाला में पुलिया का निर्माण कराया जाये। एस.ई.सी.एल. प्रबंधन हसदेव क्षेत्र द्वारा स्व. हरिदास कोरजा के घर से आमाधार तक पक्की सड़क एवं पुलिया का निर्माण तत्काल कराया जाये। वार्ड क्रमांक 13 केबिन टोला में पीने के पानी की गंभीर समस्या है अतः संभु एवं कमल पेन्टर के घर के पास स्वचलित पंप का व्यवस्था कराया जाए जिससे पीने की पानी की समस्या का समाधान होवें। लोकायुक्त पुलिस द्वारा नगर पालिका परिषद विजुरी, के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जन प्रतिनिधियों के विरुद्ध किये गये कार्यवाही पर तत्काल गिरफ्तार किया जाये। नगरपालिका परिषद बिजुरी के स्थापित फिल्टर प्लांट बहेराबाँध द्वारा निरंतर नगर के समस्त वार्डों में काला दूषित पानी वितरण कर लोगों के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। काला दूषित पानी वितरण पर तत्काल रोक लगा कर शुद्ध पेय जल का वितरण किया जाये।
पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग
बिजुरी बाजार क्षेत्र से बाहर गाजर घास एवं कधेरे का अम्बार लगा है साफ कराया जाये। बसों का संचालन यथाशीघ्र नगर एवं कोरजा, केनापारा, भगता, मौहरी एवं कपिलधारा में सुधारू रूप चलाया जाये। नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा सामुदायिक भवन वार्ड नं 13 से फिल्टर प्लांट पानी टांका हक एवं धनीराम उर्फ छन्मा के मोहल्ला में 3 वर्ष पूर्व बने सी.सी. रोड जिस पर पैदल, साइकल, बैलगाड़ी ही आती जाती है फिर भी रोड़ उखड़ गया और बीच से फट गया है जिसकी जाँच कराकर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही की जाये एवं रोड़ की मरम्मत कराई जाये।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *