उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के ग्वालियर-झांसी खंड में तीसरी लाइन कार्य के चलते संदलपुर-आंतरी स्टेशनों के बीच अप लाइन पर कट और कनेक्शन के काम होंगे। इस कारण वाया खंडवा चलने वाली ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा। गाड़ी संख्या 12780 हजरत निज्जामुद्दीन-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 20 और 21 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया- रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 12628 नई दिल्ली- बेंगलुरू कर्नाटक एक्सप्रेस 20 से 21 तक परिवर्तित मार्ग वाया मथुरा-बयाना-सोगरिया- रुठियाई-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी। साथ ही गाड़ी संख्या 12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 20 से 22 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-गुना-रुठिया वाया ई-मक्सी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी। जबलपुर स्पेशल ट्रेन के समय में विस्तार किया इधर, रेलवे द्वारा जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में विस्तार किया गया है। जिसके तहत ट्रेन संख्या 02198 जबलपुर- कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल 3 जनवरी से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य की ओर चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 जनवरी से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से गंतव्य की ओर चलेगी।


