कोटा में 21 और 22 फरवरी को होने वाले कोटा महोत्सव के दौरान फोटो कॉन्टेस्ट और एग्जीबिशन का आयोजन होगा, जहां आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो 15 फरवरी तक अपनी एंट्री जमा करें। कोटा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों, दर्शनीय जगहों और वन्य जीवन की खुद से ली गई तस्वीरें भेजें,चाहे प्रोफेशनल कैमरा से हो या मोबाइल से। दोनों कैटेगरी अलग-अलग होंगी। एंट्रीज 15 फरवरी दोपहर 12 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसके लिए उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा अनुराग भटनागर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतिभागी अपनी चयनित फोटो की एंट्री के लिए उप वन संरक्षक वन्य जीव कार्यालय स्टेडियम के सामने नयापुरा कोटा में भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं। कोटा महोत्सव के तहत 21 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोकल टेलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसके लिए 11 से 18 फरवरी तक प्रतिभागी अपना नाम भेज सकते हैं। लोकल टेलेंट हंट के तहत एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा गायन के लिए अपना नाम भेज सकता है। कोटा महोत्सव में 21 फरवरी को शाम 4 से 5 बजे तक आयोजित होने वाले घूमर शो के लिए भी प्रतिभागियों से नाम आमंत्रित किए गए हैं। घूमर शो के लिए प्रतिभागी 11 से 18 फरवरी तक अपने नाम भेज सकते हैं। लोकल टेलेंट हंट प्रतियोगिता एवं घूमर शो में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 18 फरवरी तक शाम 6 से रात 9 बजे तक प्रधानाचार्य संगीत महाविद्यालय रामपुरा कोटा राजकुमार कनाडा से भी संपर्क कर सकते हैं। कोटा महोत्सव के तहत 21 फरवरी को आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड भी दिया गया है। इस क्यूआर कोड को मोबाईल से स्कैन कर अपना नाम भेजा जा सकता है। प्रतिभागी कोटा महोत्सव के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन निम्न लिंक https://forms.gle/DdQXKnuqaQmpXmzw7 के माध्यम से भी करवा सकते हैं। बता दें कोटा महोत्सव में मास्टर शेफ प्रतियोगिता, करियर फेयर, सामूहिक घूमर नृत्य, सेलिब्रिटी नाइट, हैरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट सहित कई आयोजन होंगे।


