22 दिन बाद हल्की बारिश से 2 लुढ़का न्यूनतम पारा, पूरा सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

भास्कर न्यूज | संगरूर दो सप्ताह की तेज धूप के बाद आखिरकार बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। करीब एक घंटा तक हुई बरसात से तापमान 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। मध्य रात्रि से शुरू हुई तेज हवाएं बुधवार सुबह तक जारी रही हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट आई है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार को मौसम साफ रहेगा। मंगलवार को शाम की मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। बादल छाने के साथ-साथ ठंडी हवाएं महसूस की गई। मध्य रात्रि तेज हवाएं शुरू हो गई जोकि सुबह 7 बजे तक जारी रही हैं। 22 दिन बाद सुबह 6 से 7 बजे तक हल्की बरसात भी हुई है। 9 बजे के बाद तेज धूप निकल आई जोकि पूरा दिन तक जारी रही है। किसानों ने जिस गेहूं की फसल को एक या दो दिन पहले पानी लगाया था वहां हवाएं चलने से गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाला पूरा सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। पूरा दिन तेज धूप खिली रहेगी। सप्ताह के अंत तक शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। संगरूर के गांव तुंगां में बिछी गेहूं की फसल। बारिश से गिरी फसल धूप लगते ही हो जाएगी ठीक बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। क्योंकि पिछले कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गेहूं की फसल जल्द पक रही थी जिससे पैदावार पर बुरा असर पड़ता है। पानी लगे खेतों में जमीन पर गिरी फसल से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि धूप में फसल खड़ी हो जाएगी। किसान मौसम को देखकर ही फसल को पानी लगाएं। डॉ. धरमिंदर सिंह, जिला खेतीबाड़ी अधिकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *