सेल सिटी की रहने वाली विजया झा ने 22 लाख रुपए गबन का आरोप लगाते हुए दो के विरुद्ध पुंदाग ओपी में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि समझौता के अनुसार बात हुई थी िक व्यवसाय में लाभ का 50-50 प्रतिशत बंटवारा होगा। लेकिन समझौता कभी पूरा नहीं हुआ। आरोपियों ने व्यवसायिक वस्तुओं का गबन किया। इस धोखाधड़ी से उनको आर्थिक नुकसान तो हुआ ही, उनकी मानसिक स्थिति को भी गहरा झटका लगा है।


