22 साल के युवक ने की आत्महत्या

लुधियाना| सलेम टाबरी के भाटिया इलाके में सोमवार को 22 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा सुबह उस समय जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला। फिर जब परिवार वालों ने दरवाजे को तोड़कर कमरे में गए तो देखा की युवक फंदे पर लटका था। मृतक की पहचान विकास (22) वासी गगनदीप कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे विकास अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो पिता उसे देखने ऊपर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो विकास फंदे पर लटका हुआ था। विकास सिलाई का काम करता था। दो साल पहले उसके छोटा भाई ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार में अब पिता, पत्नी और एक छोटा बेटा ही रह गए हैं। फ़िलहाल थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *