22 साल से फरार लूट का आरोपी गिरफ्तार:झारखंड में झोलाछाप डॉक्टर बनकर रह रहा था; पत्नी गांव की सरपंच, जशपुर पुलिस की कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने झारखंड के गढ़वा जिले से 22 साल से फरार चल रहे लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुहेल उर्फ शोएब उर्फ गयासुद्दीन अंसारी अपने गांव में झोलाछाप डॉक्टर बनकर रह रहा था। उसकी पत्नी वर्तमान में गांव की सरपंच है। मामला 17 नवंबर 2002 का है। एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कमांडर जीप में जशपुर से लौट रहा था। वेदों पुलिया के पास कुछ लोगों ने देसी कट्टे की नोक पर उनसे 42,000 रुपए लूट लिए। थाना बगीचा में धारा 394, 397 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एक आरोपी की हो चुकी है मौत एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में तीन आरोपी सामने आए। अरुण नायडू, नंदलाल और सुहेल अंसारी। अरुण को सात साल की सजा हुई। नंदलाल की मृत्यु हो गई। सुहेल 2003 में जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने उसे उसके गांव आदर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *