22-23 मार्च को नॉर्थ जोन वुमन मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप होगी

पंजाब मास्टर्स वुमन हॉकी और जरखड़ हॉकी अकादमी के सहयोग से तीसरी नॉर्थ जोन वुमन मास्टर्स हॉकी चैंपियनशिप 22-23 मार्च को माता साहिब कौर खेल हॉकी मैदान में आयोजित होगी। टूर्नामेंट में पंजाब और हिमाचल की 6 टीमें भाग लेंगी, जिनमें सभी खिलाड़ी 35 वर्ष से अधिक उम्र की होंगी। इसका उद्देश्य पूर्व महिला हॉकी खिलाड़ियों को खेल से जोड़े रखना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। जरखड़ खेल स्टेडियम में हुई मीटिंग में टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया गया और आयोजन कमेटी का गठन किया गया। मुख्य प्रबंधक अरविंदर कौर रोजी, सोनिया सेठी, जगरूप जरखड़, गुरसतिंदर सिंह, परमजीत सिंह, पवनप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह और कुलदीप सिंह बैठक में मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने की इच्छुक टीमें 10 मार्च तक अपनी एंट्री दर्ज करा सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *