राजसमंद में कलेक्टर बाल मुकुंद असावा व पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत राजीविका की सुरक्षा सखियों को आत्मरक्षा के दाव पेच सिखाए गए। जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी बृज मोहन बैरवा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की सुरक्षा सखियों को हिंसा के विरुद्ध जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया जहां महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा के अनुसार महिला हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने एवं आसपास हो रही हिंसा के खिलाफ महिलाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। पुलिस उप अधीक्षक (एससीएसटी सेल) राहुल जोशी ने बताया कि आज के समय में इस प्रकार के महिला प्रशिक्षणों की महत्ती आवश्यकता है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर महिला कॉन्स्टेबल सुजित, मीना, एवं प्रियंका ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके पश्चात महिलाओं को जेण्डर आधारित भेदभाव नहीं करने, अपने समुदाय व संगठन को इसके प्रति जागरूक करने, अपनी संपत्ति, सम्मान और स्वाभिमान के अधिकार के लिए सदैव सजग रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह (एएसआई महिला सेल), राजीविका जिला प्रबंधक (आईबीसीबी व एचआर) भैरुलाल बुनकर, जिला रिसोर्स सेल से प्रीति लोधा, जिला प्रबंधक अजय माली, जिला लेखाकार हेमन्त छीपा, एरिया कोऑर्डिनेट भरत, सोनिया, मनोज, गणेश, आरपीआरपी राकेश, परवीन सहित 220 सुरक्षा सखियों ने भाग लिया।


