लुधियाना| मां बगलामुखी धाम प्रबंधक कमेटी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को 30 जनवरी से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले आखंड महायज्ञ का निमंत्रण दिया। महंत प्रवीण चौधरी, धाम के प्रमुख सेवादार मनप्रीत छतवाल, रमन घई, जितेन्द्र सूद ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र भेंट कर यज्ञ महायज्ञ में शामिल होने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि मेरा अहोभाग्य है कि मुझे मां बगलामुखी के यज्ञ में आहुतियां डालने का जगत जननी ने खुद निमंत्रण भेजा है। महायज्ञ विश्व में सदभावना का संदेश पंहुचाएगा। वहीं लगातार मंत्रोच्चारण ध्वनि के साथ 225 घंटे तक लगातार आहुतियां डालने से वातावरण भी शुद्ध होगा। पंजाब की धरती पर आयोजित महायज्ञ बड़ा धार्मिक अनुष्ठान है। जो कि पंजाब के लिए गर्व का बात है। राज्य सरकार आयोजन के प्रबंधों में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करेगी। महंत प्रवीण चौधरी ने सीएम को दिए निमंत्रण की जानकारी देते हुए कहा कि महायज्ञ में देश-विदेश से सैकंडों यजमान शामिल होकर आहुतियां डालेंगे। एडवोकेट परमवीर, सी.ए विवेक बांसल, अमित धीमान, बलजीत त्रिखा, धीरज गुप्ता, दिनेश रल्ली, गौतम सचदेवा, गौरव कालिया, गौरव मेहता, हिमांशू मिश्रा, जतिन सूद, जनक राज सिंगला गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।