अजमेर में अस्थाई सफाई कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर उतर चुके हैं। कर्मचारियों ने ठेकेदार द्वारा लिखित में देने के बावजूद भी सैलरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक अब उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बता दे की पिछले महीने भी अस्थाई सफाई कर्मचारी सैलरी का भुगतान नहीं करने को लेकर हड़ताल पर थे। जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई थी। प्रशासन से वार्ता के बाद ठेकेदार द्वारा लिखित में 10 तारीख से पहले भुगतान देने का आश्वासन दिया था। सफाई कर्मचारी सन्नी गोयल ने बताया कि पिछले महीने भी अस्थाई सफाई कर्मचारी भुगतान को लेकर सड़कों पर उतरा था। इस भुगतान को लेकर एक बार फिर अस्थाई सफाई कर्मचारी सड़कों पर उतर चुके हैं। कर्मचारियों ने आज से हड़ताल की घोषणा कर दी है। ठेकेदार के द्वारा लिखित में देने के बावजूद भी आज तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। 12 फरवरी को भी लिखित में निगम प्रशासन को अवगत करवा दिया था। लेकिन उसे लेकिन धयान नहीं देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कर्मचारी हड़ताल पर उतर चुके हैं। जब तक अभी मांग पूरी नहीं होगी तब तक सही सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 11 सर्कल, 48 वार्ड और 2250 कर्मी हड़ताल पर 80 वार्डों के 11 सर्किलों में 48 वार्डों की सफाई व्यवस्था 2250 अस्थाई सफाई कर्मचारियों के पास है। 32 वार्ड ही पक्के हैं, जहां 1413 स्थाई सफाई कर्मचारी लगे हैं। ठेके के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से 80 वार्डों की जवाबदेही 1413 पर आ गई है। शहर से हर दिन 300 टन कचरा उठता है। उत्तर में 44 वार्ड में 80454 मकान और दक्षिण में 36 वार्डों में 49534 मकान है। इनके अलावा मुख्य सड़क के अलग हैं, इन सभी के साफ-सफाई की जिम्मेदारी अब 1413 पर है।


