भास्कर न्यूज | कवर्धा निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कवर्धा में 23 मई को प्लेसमेंट कैंप लगेगा। यह कैंप शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें रायपुर की एक निजी कंपनी में कुल 232 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के 212 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 2 पद, मार्केटिंग (पुरुष) के 3 पद और सुपरवाइजर के 15 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए कार्यस्थल रायपुर, निशुल्क रायपुर और सिलतरा रहेगा। यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निशुल्क है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह नियुक्ति केवल निजी संस्थानों के लिए होगी। चयन प्रक्रिया नियोजक द्वारा की जाएगी।


