दुर्ग जिले के थाना छावनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कैंप-01 क्षेत्र के सूने मकान को निशाना बनाकर चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नगदी चोरी करने वाले आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद किया गया। 14 फरवरी को प्रार्थिया गुरचरण कौर (23 वर्ष), निवासी गुपचुप मोहल्ला, कैंप-01 भिलाई ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में प्रवेश कर आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी रकम चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। संदेह के आधार पर हिरासत में लिया
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश करते हुए परमजीत सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी 18 नम्बर रोड, कैंप-01 भिलाई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपूर्ण संपत्ति विधिवत जप्त कर ली गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने जब्त किए चोरी किए गए सभी जेवर
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सूने मकान को निशाना बनाया था। पुलिस ने चांदी का ब्रेसलेट 3 नग, मोबाइल फोन 4 नग, चांदी की पायल 2 नग, चांदी का सिक्का 1 नग, बच्चे का चांदी का कड़ा 1 नग, चांदी की बाली 1 नग और नगदी रकम 2000 रुपये शामिल है। जप्त सामान का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 15 हजार रुपये बताया गया है।


