पश्चिमी विक्षोभ के असर से अजमेर में बीते तीन दिनों से मौसम बदला है। मंगलवार व बुधवार को हुई रिमझिम के बाद गुरुवार सुबह से मौसम में ठंडक है। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। बीते 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 एमएम बरसात दर्ज की गई है। सुबह साढे़ पांच बजे तापमान 14.4 डिग्री व सुबह साढे़ आठ बजे तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे की बात करें तो न्यूनतम तापमान 14.4 रहा, जो कल से भी 1.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में ठंड बढ़ने व सर्द हवाएं चलनेसंभावना जताई है। अजमेर के कोटड़ा, प्रगतिनगर, पसंद नगर क्षेत्र में विजिबिलटी 50 मीटर रही। मुख्य मार्गों व हाइवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अजमेर के ग्रामीण इलाकों में फसलों की कटाई चल रही है ऐसे में बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका है।
— ये खबर भी पढ़ें
राजस्थान का पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, कोहरा छाया:ओले-बारिश के कारण हवा सर्द और ठिठुरन बढ़ी, आज से फिर बदलेगा मौसम राजस्थान में दो दिन हुई बारिश और ओले गिरने के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि, सुबह कई जिलों में घना कोहरा रहा। कोटपूतली-बहरोड़, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)


