240 करोड़ का प्रोजेक्ट 30 माह में पूरा होगा:सांगानेर पुलिया के नीचे यू-टर्न कट बनाया 3 कट बंद होंगे, एलिवेटेड का वर्क ऑर्डर जारी

टोंक रोड और सांगानेर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए राहत की खबर है। जेडीए ने सांगानेर में एक साल से प्रस्तावित एलिवेटेड प्रोजेक्ट के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। फर्म होली बाद 5 मार्च से काम शुरू करेगी और 30 महीने में यानी 4 सितंबर 2028 तक प्रोजेक्ट पूरा करने की डेडलाइन रखी है। इसके अलावा टोंक रोड पर बी-टू बाईपास से सांगानेर थाने तक 2.1 किमी में मौजूद तीन कट को बंद कर यू-टर्न कट बना दिया है। कट बंद करने के बाद वाहन सांगानेर थाने की पुलिया के नीचे से यू-टर्न ले सकेंगे। पेडेस्ट्रियन पाथ-वे की प्लानिंग रोड कट बंद करने के बाद राहगीरों को सड़क पर एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए टोंक रोड, जगतपुरा महल रोड पर जेडीए दिल्ली-गुरुग्राम की तर्ज पर पेडेस्ट्रियन पाथ-वे बनाएगा। पेडेस्ट्रियन पाथ-वे के साथ दुपहिया चालकों को भी एक से दूसरी तरफ जाने के लिए पुल बनेंगे। इन पर केवल दुपहिया वाहन चलने की अनुमति होगी। 1 लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत 4 लेन चौड़ी एलिवेटेड पेट्रोल पंप के पास दो हिस्सों में बंटेगी। मालपुरा गेट की तरफ वाहन उतरने के लिए रैंप बनेगा। प्रोजेक्ट में मुख्य रैंप होंगे, ताकि नीचे के स्थानीय मार्गों से कनेक्टिविटी बनी रहे। प्रोजेक्ट के लिए सड़क को 60-70 फीट से बढ़ाकर 100 फीट चौड़ा किया जाएगा। यहां रोज करीब 1 लाख वाहन निकलते हैं। सड़क चौड़ाई कम, जाम, बॉटल नेक के चलते सांगानेर टोंक रोड से डिग्गी मालपुरा रोड पर स्थित स. माधोपुर रेलवे लाइन तक करीब 5 किमी में 25 से 30 मिनट लगते हैं। एलिवेटेड बनने के बाद 3 से 4 मिनट लगेंगे। प्रोजेक्ट में 240 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 2.1 किमी में 3 रोड कट बी-टू बाईपास से सांगानेर थाना पुलिया की दूरी 2.1 किमी है। इसके बाद सांगानेर पुलिया के नीचे मुख्य चौराहा है। इन तीन रोड कट पर जाम के चलते बी-टू बाईपास से सांगानेर पुलिया तक पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। पीक आवर्स में स्थिति और भी खराब हो जाती है। कट बंद करने के बाद यह दूरी 3 से 4 मिनट में पूरी हो सकेगी। ये कट बंद होंगे रोड कट 400 मीटर पर तरुछाया नगर के पास
तरुछाया से 300 मीटर पर सीताबाड़ी कॉलोनी
रोड कट 400 मीटर आगे गुलाब विहार मोड़ पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *