जालंधर| थाना रामामंडी की पुलिस ने एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरचेतन सिंह उर्फ गोरा, निवासी खानपुर (ब्यास, अमृतसर) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि सलेमपुर मसंदा के पास नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने गुरचेतन की शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा था।


