प्रदेश में मौसम लगातार ड्राई रहने के बीच सीकर में दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। सीकर में दोपहर का तापमान 25 डिग्री पार पहुंच चुका है। ऐसे में यहां धूप में भी तेजी है। अभी तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने वाला है। हालांकि आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। रात के समय ठंडक जारी रहेगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और दोपहर का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह तो आसमान में हल्के बादल रहे लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहने के साथ ही धूप में तेजी है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार मौसम ड्राई रहने के चलते दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे लोगों को दोपहर में सर्दी से राहत मिलना शुरू हो चुकी है। हालांकि रात में अभी ठंडक बरकरार है। 2 से 3 दिन लोकल चक्रवात के चलते आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि फिलहाल प्रदेश में ड्राई मौसम के बीच कई इलाकों में दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सीकर में 5 से 7 दिन मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने से सर्दी का असर भी कम होगा। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान


