25 फिट ऊंची सीढ़ी से गिरने से कर्मचारी की मौत:पाउडर फैक्ट्री का मालिक बोला-रात में कबूतर पकड़ रहा था,दस लाख मुआवजे की मांग

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित हिंद केमिकल पाउडर फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी की 25 फिट की ऊंचाई से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान प्यारेलाल (50) के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिला का रहने वाला था। वह लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 9 बजे प्लांट में काम करने गया था। कुछ देर कुंडी भरने के बाद वह पैनल पर चढ़कर क्रेशर में पत्थर डाल रहा था, तभी अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के साथ काम करने वाले सुबोध ने बताया कि गिरने के बाद उसे तुरंत उद्योग नगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से किसी की अभी शादी नहीं हुई है। परिजन कंपनी से 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं फैक्ट्री मालिक अश्वनी गुप्ता का कहना है कि प्यारेलाल ठेकेदार के जरिए काम करने वाला कर्मचारी था और वह रात के समय सीढ़ी लगाकर कबूतर पकड़ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *