बालोद| महादेव भवन गंजपारा में रक्तदान शिविर लगाया। जहां 25 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक रहे। विशेष अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमके सूर्यवंशी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप जैन थे। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार और मुख्य प्रबंधक गौरव भटनागर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


