भीलवाड़ा | कावा खड़ा क्षेत्र में विकास पब्लिक स्कूल के पीछे करीब 25 वर्ष पूर्व पार्क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज तक उसका समुचित विकास नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में न तो बच्चों के लिए खेल उपकरण हैं और न ही बैठने की पर्याप्त व्यवस्था। साफ-सफाई और हरियाली के अभाव में यह स्थान उपेक्षित पड़ा है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से पार्क का सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, लाइटिंग व ट्रैक निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिल सके। -चेतन लालवानी


