25 से स्कूल व कॉलेजों में छुट्टियां, जम्मू से मुंबई तक लंबी दूरी की ट्रेनें 2 माह तक फुल

मनोज मुद््गल | अलवर स्कूल और कॉलेजों में 25 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं। इन छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ अलवर से बाहर धार्मिक या पर्यटक स्थल पर ट्रेन से जाना है और अब तक आपने रिजर्वेशन नहीं कराया है तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल लंबी दूरी की ट्रेनें फुल हो गई हैं। ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में अगले 2 महीने बर्थ खाली नहीं है। रेलवे की ओर से इन दिनों 2 महीने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन खोला जाता है। ट्रेनों में लंबी वेंटिंग चल रही है। वेटिंग क्लियर नहीं होने की स्थित में या तो आपको यात्रा रद्द करनी पड़ सकती है या निजी चौपहिया वाहन और टैक्सी से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो रेल की तुलना में यात्रा अधिक महंगी पड़ सकती है। रेलवे के अनुसार जम्मूतवी, मुंबई, चंडीगढ़, अमृतसर, प्रयागराज, उदयपुर, अहमदाबाद, पोरबंदर जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर क्लास में 13 जनवरी से 27 फरवरी तक, थर्ड एसी में 6 जनवरी से 11 फरवरी तक जबकि थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 6 जनवरी से 10 फरवरी तक सीट खाली नहीं। अगले 16 दिन से लेकर 2 महीने ट्रेनों में सीट खाली नहीं है। इन रूटों पर भी नो-रूम .अहमदाबाद के लिए: आश्रम एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 19 फरवरी, थर्ड एसी में 13 फरवरी और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 10 फरवरी तक, दौलतपुर- साबरमती एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 15 जनवरी, थर्ड एसी में 6 जनवरी तक, योगा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 20 फरवरी, थर्ड एसी में 20 फरवरी और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 30 जनवरी व गरीबरथ में 13 जनवरी तक। .प्रयागराज के लिए: प्रयागराज एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 6 जनवरी तक। .अमृतसर के लिए: अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 13 जनवरी, थर्ड एसी में 8 जनवरी और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 13 जनवरी तक जबकि वैष्णोदवी एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर क्लास में 6 जनवरी, थर्ड एसी क्लास में 6 जनवरी तक। पोरबंदर के लिए: दिल्ली -पोरबंदर ट्रेन में स्लीपर क्लास में 20 जनवरी, थर्ड एसी में 6 जनवरी जबकि ट्रेन नंबर 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास व थर्ड एसी में 10 फरवरी तक (रेलवे के अनुसार शनिवार रात 10 बजे तक की स्थित, टिकट केंसिल होने पर आरएसी और वेटिंग की टिकट कनफर्म हो सकती है।) . मुंबई के लिए: गरीब एक्सप्रेस ट्रेन में थर्ड में 4 फरवरी तक, चंडीगढ़ के लिए: वंदे भारत एक्सप्रेस में एसी चेयर कार में 26 दिसंबर, साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 13 जनवरी, थर्ड एसी में 12 जनवरी तक, जम्मू के लिए: पूजा एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 19 फरवरी, नवंबर और थर्ड एसी में 11 फरवरी थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 9 फरवरी, शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 15 फरवरी, थर्ड एसी में 5 फरवरी, साबरमती- माता वैष्णोदेवी कटारा एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 10 फरवरी व थर्ड एसी में 20 जनवरी तक, उदयपुर के लिए: उदयपुर-न्यूजलपाईगुड़ ी एक्सप्रेस स्लीपर क्लास में 18 फरवरी, थर्ड एसी में 28 जनवरी, थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 14 जनवरी तक, उदयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 27 फरवरी तक, थर्ड एस में 20 जनवरी तक और थर्ड एसी इकॉनामी क्लास में 8 जनवरी तक बर्थ उपलब्ध नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *