250 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला:मोटर चालू करने गई थी,निकालने के प्रयास जारी

सीकर के जीणमाता थाना इलाके में 55 साल की महिला 250 फीट गहरे कुएं में गिर गई। अबतक महिला का शव निकाला नहीं जा सका है। जीणमाता पुलिस मौके पर मौजूद है। महिला को निकालने के लिए लोरिंग मशीन बुलाई गई है। SHO मनोज कुमार यादव के अनुसार घटना शाम 6 बजे के करीब की है। थाना क्षेत्र के खोरा तन ढाणी बिजारनिया में इंद्रा देवी(55)पत्नी अग्रमल जाट 250 फीट गहरे कुएं में गिर गई। महिला मोटर चालू करने के लिए गई थी। इस दौरान वह कुएं में गिर गई। यादव ने बताया कि अबतक महिला को निकाला नहीं जा सका है। महिला को निकालने के लिए लोरिंग मशीन बुलाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *