251 किलो फूलों से किया सोमनाथ महादेव का शृंगार:पूना-मुम्बई-दिल्ली से फूल मंगवाकर किया विशेष शृंगार, श्रद्धालुओं में बांटा 351 किलो प्रसाद

महाशिवरात्रि को लेकर शहर सहित जिले के शिव मंदिर रविवार को सजे नजर आए। शहर के लाखोटिया महादेव मंदिर, सोमनाथ महादेव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। जिले के सांडेराव के पास स्थित निम्बोकानाथ महादेव मंदिर, परशुराम महादेव मंदिर और जाडन में ओमाकार शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
251 किलो फूलों से किया सोमनाथ महादेव का शृंगार
पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर में दिल्ली-मुम्बई-पूना से मंगवाए गए 251 किलो फूलों से भगवान सोमनाथ महादेव का विशेष शृंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की यहां कतार लगी रही। इसके साथ ही 351 किलो प्रसाद का वितरण मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में किया गया। लाखोटिया महादेव मंदिर का भी महाशिव रात्रि को लेकर मंदिर पर विशेष सजावट की गई। प्रसाद चढ़ा मांगी खुशहाली
शहर के सोमनाथ महादेव, लाखोटिया महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। भगवान भोलेनाथ को प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही सोमनाथ मंदिर परिसर में बने शिवलिंग पर भी जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। सुबह की आरती के बाद यहां रुद्राभिषेक हुआ। पाली के जाडन के पास विश्व का एकमात्र ऊं के आकार का शिव मंदिर बना हुआ है। यहां भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही आने का क्रम शुरू हो गया।
जिले भर में शिवालयों में रही श्रद्धालुओं की भीड़
इसी तरह जिले किे परशुराम महादेव मंदिर, निम्बोकानाथ मंदिर, धारेश्वर महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार देखने को मिली। शिवरात्रि को लेकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निराहार व्रत भी रखा।
युवा लेते दिखे फोटो-सेल्फी
शिव मंदिरों में कई युवा फोटो-सेल्फी लेते नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी शिवरात्रि ट्रेंड करता दिखा। सैकड़ों युवाओं ने भगवान शिव भजनों पर रील पर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *