केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। 26 जनवरी को महू में कांग्रेस (AICC) की बड़ी रैली का आयोजन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। रैली को जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान नाम दिश गया है। इसकी तैयारियों के लिए एमपी कांग्रेस ने 11 समितियां बनाई हैं। 10 को सभी समितियों की बैठक
कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि महू के कार्यक्रम के लिए बनाई गई समितियों की बैठक 10 जनवरी को शाम 4 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी समन्वय समिति- प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, मप्र के सह प्रभारी संजय दत्त, चंदन यादव, आनंद चौधरी, महासचिव रण-विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह और एनएसयूआई के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को समन्वय समिति में शामिल किया गया है।


