26 को शताब्दी समारोह व 28 को कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

रांची | महात्मा गांधी 26 दिसंबर 1924 को कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके 100 साल पूरे होने पर कांग्रेस देशभर में शताब्दी समारोह आयोजित करेगी। प्रदेश कांग्रेस 26 दिसंबर को शताब्दी समारोह आैर 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस मनाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस भवन में बैठक की। सात सदस्यीय कमेटी बनी: पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अनादि ब्रह्म को संयोजक, जबकि डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, प्रदीप तुलस्यान, अलोक कुमार दुबे, रमा खलखो, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी को सदस्य बनाया गया है। जिला संयोजक बनाए गए: कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पर्ववेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। रांची जिला (ग्रामीण) के लिए जवाहरलाल महथा, रांची महानगर- जलेश्वर महतो, लोहरदगा- लाल किशोरनाथ शाहदेव, गुमला-अजयनाथ शाहदेव, सिमडेगा-दयामनी बारला, खूंटी-अमुल्य नीरज खलखो, हजारीबाग-शहजादा अनवर, गिरिडीह-सुरेन्द्र सिंह, चतरा-भीम कुमार, रामगढ़ आदि पर्यवेक्षक बनाए गए हंै।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *