भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब आर्म्ड पुलिस जालंधर में रविवार से 12 मार्च तक 74वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 आयोजित की जाएगी। 6 दिन तक चलने वाले खेल महाकुंभ में देशभर के पुलिस बल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस मेगा इवेंट में देश के 29 राज्यों के पुलिस संगठनों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लगभग 1200 एथलीट और अधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस बलों के बीच शारीरिक उत्कृष्टता, अनुशासन, भाईचारा और टीम भावना को बढ़ावा देना है। पंजाब आर्म्ड पुलिस के लिए गर्व की बात है कि 26 साल बाद एथलेटिक्स क्लस्टर करवाने का मौका मिला है। रविवार को गेम्स के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एमएफ फारूकी पहुंचेंगे। डीआईजी इंद्रवीर सिंह, स्पोर्ट्स सेक्रटरी औलख, आईबी से देवीलाल और कमांडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि क्लस्टर में मुख्य रूप से दो स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स: स्पोर्ट्स कॉलेज जालंधर के सिंथेटिक ट्रैक पर ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न श्रेणियां आयोजित होंगी, जहां खिलाड़ी अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। हैमर थरो के मुकाबले पीएपी के अंदर ही करवाए जाएंगे। साइकिलिंग: ये स्पर्धाएं मैकडॉनल्ड से जमशेर रोड (नकोदर बाईपास) पर आयोजित की जाएंगी, जो प्रतिभागियों की फिटनेस और रोड रेसिंग अनुशासन की परीक्षा लेंगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम : गेम्स के पीएपी मुख्यालय में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं, आरामदायक आवास, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और सुचारू लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित किए हैं। इन श्रेणियों में होंगे मुकाबले


