रम्मतो का आगाज, थंब पूजन, और जगह-जगह फाग उत्सव की धूम। होलाष्टक लगने के साथ ही मंगलवार से होली की रंगत शुरू हो गई। बसंतपंचमी से ही चंग की धमाल पर गाए जाने वाले गीत अब होली के पारंपरिक कार्यक्रमों तब्दील हो गए। एक ओर जहां फक्कड़ दाता से रम्मतों का आगाज हुआ वहीं शहर में चार स्थानों पर थंब पूजन किया गया। बारह गुवाड़ में फक्कड़ दाता की रम्मत के साथ होली के मौके पर आयोजित होने वाली रम्मतों का आगाज हो गया। 24 फरवरी से बड़ा गोपालजी मंदिर में होली तक फाग उत्सव आयोजित होंगे। इसके साथ शहर के लगभग हर मोहल्लों में रम्मतें होंगी। कई मोहल्लों में तो एक ही दिन में तीन रम्मतों का मंचन होगा। इसी तरह 28 फरवरी को फागणिया फुटबॉल का मैच होगा। होली के इस मैच में फिल्मी सितारों से लेकर राजनीति के दिग्गज नेताओं के स्वांग धर होली के मस्ताने फुटबॉल खेलेंगे। 28 को ही नत्थूसर गेट के अंदर फागोत्सव रथ यात्रा निकलेगी। होली के दिन हर्ष जाति की ओर से बने दूल्हे की छींकी यानी गणेश परिक्रमा निकलेगी और धुलंडी के दिन इसी बींद की बारात निकाली जाएगी। अगले सात दिन समूचा शहर होली की मस्ती में नजर आएगा। होली कैलेंडर : 26 फरवरी से 3 मार्च तक शहर में 24 घंटे रहेगी रौनक } 26 फरवरी भक्त पूर्णमल की रम्मत, बिस्सों के चौक में
} 26 फरवरी को स्वांग मेहरी की रम्मत भटड़ों के चौक में
} 27 फरवरी को व्यास जाति की गेर निकाली जाएगी
} 27 फरवरी को ही सुनारों की बड़ी गवाड़ में डांडिया महोत्सव होगा
} 27 फरवरी को कीकाणी व्यासों के चौक में जमनादास कल्ला की रम्मत होगी
} 27 फरवरी को दासी महाराज की स्वांग मेहरी की रम्मत बारहगुवाड़ चौक,
} 28 फरवरी को फागणिया फुटबॉल मैच
} 28 फरवरी को हर्ष-व्यास जाति का डोलची मार खेल
} 28 फरवरी को अमरसिंह राठौड़ की रम्मत आचार्यों के चौक में
} 28 फरवरी हेड़ाऊ मेहरी की रम्मत मरुनायक चौक में
} 28 फरवरी फागोत्सव रथ यात्रा, नत्थूसर गेट से
} 28 फरवरी नौटंकी शहजादी रम्मत बारहगुवाड़ चौक में
} 1 मार्च होली की बारात
} 1 मार्च डोलची खेल सिंघियों का चौक में
} 1 मार्च हेड़ाऊ मेहरी रम्मत बारह गुवाड़ चौक में
} 2 मार्च को ओझा-छंगाणी का डोलची मार खेल बारह गुवाड़ चौक
} 3 तणी तोड़ कार्यक्रम नत्थूसर गेट के बाहर


