झुंझुनूं के 28 साल के सरकारी इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कार्यकारी अभियंता नवीन बांगड़वा (28) कोलकाता में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में कार्यरत थे। रविवार को पैतृक गांव बनगोठड़ी कलां में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के संजय बांगड़वा ने बताया- 6 मार्च को रात में सोते समय नवीन को साइलेंट अटैक आया था। सुबह जब उनके साथियों ने देखा तो फौरन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 7 मार्च को परिजन नासिक से कोलकाता पहुंचे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया गया था। परिवार के इकलौते बेटे थे
ग्रामीणों ने बताया- नवीन के पिता धर्मवीर चौधरी 30 साल से नासिक में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। नवीन परिवार के इकलौते बेटे थे। नवीन की दो बहनें हैं। नवीन के दादा ताराचंद बांगड़वा और चाचा राजवीर बांगड़वा गांव बनेठीकलां में ही रहते हैं। 2020 में CPWD में हुए थे सिलेक्ट
नवीन के चाचा राजवीर ने बताया- नवीन का जन्म 19 अप्रैल 1995 को सीकर में हुआ था। उन्होंने नासिक के रंगू बाई गुनारे स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने के.के. वाघ कॉलेज, नासिक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। नवीन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 59वीं रैंक प्राप्त की थी। साल 2020 में वे CPWD में चयनित हुए थे और फिलहाल कोलकाता में तैनात थे। ——————- हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… जयपुर में वॉक पर निकले युवक की हार्टअटैक से मौत:पार्क में बैंच पर बैठे और गिर गए; 23 साल के स्टूडेंट को आया साइलेंट अटैक जयपुर में हार्ट अटैक से मौत के 2 चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। रविवार को पार्क में वॉक कर रहे प्रदीप गुर्जर (35) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, शनिवार-रविवार की रात नींद में साइलेंट अटैक आने से यतींद्र जाटोलिया (23) की मौत हो गई थी। दोनों ही मामले मानसरोवर इलाके के हैं। (पढ़ें पूरी खबर…) मॉर्निंग वॉक करते एसआई अचानक ट्रैक पर गिरे, मौत:हार्टअटैक से गई जान, मां-पत्नी बेसुध हुईं; साल 2014 में पुलिस में भर्ती हुए थे जोधपुर में मॉर्निंग वॉक करते समय सब इंस्पेक्टर (SI) करणी दान (39) को हार्ट अटैक आ गया। वे अचेत होकर ट्रैक पर गिर पड़े। लोग उनको एम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करणी दान साल 2014 में सब इंस्पेक्टर के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे जोधपुर ग्रामीण की डीएसटी टीम के प्रभारी थे। ( पढ़ें पूरी खबर…)


