28 से राज्य में छाएंगे बादल, 29 से फिर गिरेगा रांची का न्यूनतम पारा

राज्य में 28 दिसंबर से आंशिक बादल छाएंगे। 26 से 28 दिसंबर तक रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 29 दिसंबर से गिरावट आएगी। 28 व 29 दिसंबर को बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि पाकिस्तान के रास्ते एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में हो सकता है। राज्य के पश्चिमी व निकटवर्ती उत्तरी भाग पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 दिसंबर को भी राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य भर में 26, 27, 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा, हालांकि आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। देवघर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान 27.9 डिग्री सरायकेला का रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री देवघर जिला का रिकार्ड किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *