अनगड़ा | सरहुल पूजा समिति ईद की बैठक रविवार को ईद फुटबॉल मैदान में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार मुंडा ने की। मुख्य अतिथि सहैदा के ग्रामप्रधान सह बीओसीडब्लू सदस्य पारसनाथ भोगता थे। निर्णय हुआ कि 3 अप्रैल को ईद फुटबॉल मैदान में भव्य सरहुल मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसमें आसपास के गांव से खोरहा टीमें शामिल होगी। सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पंसस बिनोद रजवार, नंदलाल राम, प्रकाश यादव, सिकंदर रजवार, महावीर भोगता, रथुवा मुंडा, अशोक पाहन, जगमोहन बेदिया, मनोज पाहन, जगदीश मुंडा समेत अन्य थे।