3 चोर से लाखों के जेवर व कार जब्त

भास्कर न्यूज | जांजगीर बिर्रा पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों से सोने-चांदी के गहने, चोरी हुए मोबाइल और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए। तालदेवरी निवासी कृष्णो साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 जनवरी रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए थे। सुबह 4 बजे उठने पर अलमारी और लॉकर पूरी तरह खुली हुई थी। लॉकर में रखे जेवर गायब थे। एफआईआर के बाद बिर्रा थाना स्टाफ और साइबर टीम ने संदेहियों की तफ्तीश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी राज कुमार कर्ष (28 वर्ष मुड़पार राधाकृष्ण मुहल्ला थाना शिवरीनारायण, जितेन्द्र साहू 28 वर्ष, कनसदा वार्ड नंबर 9, थाना शिवरीनारायण और विनोद कुमार कर्ष 39 वर्ष, टुण्ड्रा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से पूछताछ की गई। उनके कब्जे से जेवर और मोबाइल बरामद किए गए। साथ ही चोरी में उपयोग किया गया वाहन भी जब्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *