3 पिस्टल, 315 ग्राम अफीम और अवैध शराब जब्त:आरोपी गिरफ्तार, 7 मामले पहले से दर्ज; टाउन पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से की कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिले की टाउन थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टाउन पुलिस ने मंगलवार को मोहनमगरिया गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके घर से हथियार, अवैध शराब और नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। टाउन पुलिस ने ये कार्रवाई डीएसटी टीम सेक्टर की मदद से अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देश पर एसआई गजेन्द्र सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मोहनमगरिया निवासी सुभाष उर्फ तोपची के घर में छापेमारी की। यहां से टाउन पुलिस को 3 पिस्टल, 6 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा 315 ग्राम अफीम और 3 पेटी अवैध शराब भी मिली। एसपी अरशद अली ने बताया कि आरोपी सुभाष (40) के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज हैं। इनमें हथियार रखने और मारपीट के मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई गजेन्द्र सिंह के साथ सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, प्रदीप सिंह, चेतनप्रकाश और हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह शामिल थे। जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर ने भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *