रायपुर में गिरफ्तार 3 बांग्लादेशी भाइयों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कम्प्यूटर सेंटर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी की मों आरिफ ने और भी कई लोगों का फर्जी वोटर आई डी कार्ड, अंक सूची, फोटो आईडी बनाई है। वही इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले रायपुर पुलिस और ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार था। फर्जी दस्तावेज बनाने का चल रहा रैकेट मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद आरिफ संगठित रैकेट बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता था। और गलत तरीके से लोगों को देश के बाहर भेजने का काम भी करता था। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कम्प्यूटर में संदिग्ध कंटेटे भी मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। बांग्लादेशी भाइयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा बांग्लादेश के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) को पुलिस ने को गिरफ्तार कर पुलिस ने 3 दिन की न्यायिक रिमांड ली थी। पुछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फर्जी पेन कार्ड, वोटर ID कार्ड बनवाए रायपुर में रहने के दौरान तीनों बांग्लादेशियों ने भारतीय दस्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड और वोटर आईडी बनवाया। यूसीसी लागू होने से पकड़े जाने का डर था। इसलिए जन्मतिथि के लिए फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए। इसके बाद तीनों ने फर्जी मार्कशीट बनवाए। फर्जी मार्कशीट बनाने में चॉइस सेंटर संचालक नो आरिफ ने मदद की है। आरिफ पर आरोप है कि इससे पहले भी कई लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज बनवाने, लोगों को इराक भेजने में मदद की है, जो वापस लौटकर भारत नहीं आए हैं। ऐसे पकड़ाए थे तीनों आरोपी रायपुर दरअसल, तीनों आरोपी फर्जी दस्तावेज बनवाकर 26 जनवरी 2025 को बगदाद (इराक) जाने के लिए हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन से मुंबई पहुंचे। पुलिस और ATS को इनके बारे में सूचना मिली। इसके बाद एटीएस और रायपुर पुलिस मुंबई पहुंची। जहां मुंबई ATS की मदद से तीनों को 8 फरवरी को पायधुनी इलाके से पकड़ा। इनके पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड के साथ ही बगदाद का वीजा बरामद किया गया है। संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान बताया कि, वे तीनों जियारत के बहाने बगदाद में छिपकर रुकने वाले थे। वापस भारत नहीं आने वाले थे। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ट्रेन में गांजा तस्करी, 4 कॉन्स्टेबल सहित 6 अरेस्ट: बिलासपुर में स्मगलिंग रोकने वाली टीम के थे सदस्य; कमाई देखकर खुद करने लगे कारोबार रायपुर ATS और रेंज साइबर ने 2 गांजा तस्कर और GRP के 4 कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है। इनमें गांजा तस्कर और 2 कॉन्स्टेबल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, 2 कॉन्स्टेबल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…


