खूंटी में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म में शामिल 18 आरोपी भी नाबालिग हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना रनिया थाना क्षेत्र की है। लड़कियां शादी सामारोह से लौट रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उनका पीछा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। सभी पीड़िता को अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। लड़कियों की उम्र 12-16 के बीच है। वहीं, 18 आरोपियों की एज 13 से साढ़े 17 वर्ष के करीब है। शादी समारोह में आरोपी भी थे मौजूद पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की रात हुई है। पांच लड़कियां घर से कुछ दूरी पर एक शादी समारोह में पहुंची थी। सारे आरोपी भी यही पर थे। इस दौरान सभी ने साथ में डांस भी किया। नदी पार कर घर जाना था रात में पांचों लड़कियां शादी समारोह से अपने घर के लिए निकली तो आरोपी उनका पीछा करने लगे। लड़कियों को एक नदी पार कर घर जाना था। इससे पहले ही आरोपियों ने पांचों लड़कियों को पकड़ लिया और पास के ही जंगली क्षेत्र में ले गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले इसी बीच दो लड़कियां आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली और घर पहुंच ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी रविवार को दी। इसके बाद सारे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में एएसपी क्रिस्तोफर केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियों का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ————————————- ये भी खबर पढ़िए बर्थडे पर छात्रा को होटल ले गए, किया गैंगरेप:गुमला में 5 लड़कों ने लड़की को भी पिलाई शराब; सहेली को छोड़ा झारखंड में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पांच लड़के छात्रा को बर्थडे मनाने के नाम पर होटल ले गए। इसके बाद तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इससे पहले पांचों लड़कों ने शराब पी और छात्रा को भी पिलाया। छात्रा के साथ उसकी एक सहेली थी, जो होटल के दूसरे कमरे थी। उसे आरोपियों ने कुछ नहीं किया। इधर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर…


