3 सप्ताह पहले ही धुंध का आगाज, सुबह बूंदाबांदी, अभी दिन का पारा और गिरेगा

दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी 20 डिग्री उत्तर / 69 डिग्री पूर्व वैरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी होकर गुजर रही है। इसके साथ ही पश्चिम विक्षोभ उत्तर राजस्थान और उससे सटे क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इसके चलते मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। इस बार तीन सप्ताह पहले ही धुंध का आगाज हो गया। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट आ गई। वहीं दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 24 घंटे में गरज–चमक के साथ कहीं–कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अभी दिन का पारा और गिरेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *