3 साल से फरार 2 वांछित गिरफ्तार:मारपीट और लूट के मामले में पुलिस को थी तलाश

प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नन्दलाल और राजीव के रूप में हुई है। दोनों गुमानपुरा, धरियावद के रहने वाले हैं। ये दोनों वर्ष 2022 में दर्ज एक मारपीट और लूट के मामले में फरार चल रहे थे। लकड़ी और लात-घूसों से पीटा यह मामला 8 जून 2022 को नागेश (26) निवासी पाचागुड़ा, धरियावद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। नागेश ने थानाधिकारी को बताया था कि 8 जून 2022 को शाम करीब 5 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर गुमानपुरा गया था, जहां उसे अरविंद कोटेड ने फोन करके बुलाया था। नागेश के अनुसार, अरविंद के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर अरविंद कोटेड और उसके परिवार के अन्य लोगों ने उसे लकड़ी और लात-घूंसों से पीटा। इस मारपीट में नागेश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद गुमानपुरा के लोग ही उसे सीएचसी धरियावद ले जाकर भर्ती कराया था। इस घटना के संबंध में थाना धरियावद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *