30 फीट त्रिशूल के साथ निकली भव्य शिव बारात:शिव-पार्वती की झांकी, भूत-प्रेतों की टोली ने बांधा समां ; डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल

रीवा में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को भव्य शिव बारात निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बारात बैजू धर्मशाला से पचमठा आश्रम तक पहुंची। इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी बारात में शामिल हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। बारात में 30 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। श्रद्धालु इसके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। भगवान शिव-पार्वती की सजीव झांकी और भूत-प्रेतों की टोली ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शहर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।
डिप्टी सीएम बोले- यह आस्था का प्रतीक उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा, “महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। रीवा की शिव बारात वर्षों पुरानी परंपरा है, जो सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का संदेश देती है। मैं सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं।”

भंडारों का आयोजन, पुलिस रही मुस्तैद शिव बारात आयोजन समिति द्वारा कई वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *