30 मई तक सीवरेज सिस्टम दुरुस्त कराएं अफसर : मेयर

अमृतसर | मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने निगम अफसरों संग मीटिंग कर 30 मई तक शहर के सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने का निर्देश दिए। उन्होंने सिविल और ओएंडएम विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि पार्षदों और आम जनता से मिलने वाली शिकायतों को ठंडे बस्ते में न डाला जाए। ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अफसरों ने कार्यप्रणाली में आने वाली बाधाओं और चुनौतियों को मेयर भाटिया के समक्ष रखा। इस पर मेयर भाटिया ने आश्वासन दिया कि काम को गति देने के लिए आवश्यक मेन पावर, मशीनरी या वाहनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर ​एसई संदीप सिंह, एक्सईएन मनजीत सिंह, भलिंदर सिंह, एसपी सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *