हनुमानगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी आबकारी टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। प्रारंभिक सूचना के अनुसार पंजाब की शराब को अवैध रूप से सांचौर ले जाया जा रहा था। आबकारी विभाग ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है। जिला आबकारी प्रभारी संजीव पटावरी ने बताया कि प्रहाराधिकारी विनोद कुमार ने ईपीएफ टीम और स्पेशल टीम सदस्यों के साथ कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली, तो ट्रक के अंदर से 400 पेटी शराब बरामद हुई। आबकारी आयुक्त संजीव पटावरी ने बताया कि इस कार्रवाई को हनुमानगढ़ संगरिया रोड स्थित नवा से चंदडा के बीच मुख्य सड़क पर अंजाम दिया गया। ट्रक में 400 शराब की पेटियों में कुल 4800 बोतल शराब बरामद की गई है। खास बात ये रही कि शराब को पशु आहार की आड़ में पंजाब के बठिंडा से भरा गया था। जो राजस्थान के सांचौर में जानी थी। शराब का बाजार में अनुमानित मूल्य 30 लाख रुपए बताया जा रहा है। आबकारी पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर आसुराम पुत्र भारमल बिश्नोई निवासी मिठड़ा खुर्द पीएस धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसका साथी बुधाराम पुत्र बीरबल राम निवासी कलिराना नगर भोजासर जोधपुर मौके से फरार हो गया। आबकारी विभाग ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में ये रहे शामिल
आबकारी आयुक्त संजीव पटावरी ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में हनुमानगढ़ प्रहराधिकारी विनोद कुमार, जमादार प्यारेलाल, धर्मवीर सिंह, दयाराम, श्रवन सिंह सहित ईपीएफ जाब्ता भी शामिल रहा।


