30 स्कूलों के 2500 छात्रों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार:पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री उइके रहे मौजूद

बैतूल में विवेकानंद जयंती के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड पर सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 निजी स्कूलों के 2500 स्टूडेंट्स शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके भी शामिल हुए। मंत्री उइके ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक विज्ञान है जो हमारी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि योगिक क्रियाओं से शरीर के सूक्ष्म अवयवों को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। वहीं, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि नियमित योग से बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है और तन-मन के स्वस्थ रहने से जीवन सुखी होता है। छात्रों को सर्टिफिकेट दिए गए कार्यक्रम का आयोजन अशासकीय विद्यालय वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया। समिति के सचिव रमेश धोटे ने कार्यक्रम में समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के संचालकों, शिक्षकों और बच्चों को प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम में संजीवनी स्कूल के संचालक गजेंद्र पवार, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश धोटे, संरक्षक अनिल राठौर, अजय पवार, योगेश्वरराव गायकवाड़, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय पवार और अग्रसेन ग्रुप ऑफ स्कूल के संचालक अनिल राठौर समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *