31 दिन बाद फिर जेल जाएगा आसाराम:अंतरिम जमानत खत्म, शाम से पहले करना होगा सरेंडर; कल होगी अवधि बढ़ाने पर सुनवाई

नाबालिग से रेप मामले में दोषी आसाराम को आज जेल लौटना पड़ेगा। राजस्थान हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत 31 मार्च को समाप्त हो गई है। आसाराम के वकील ने जमानत अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की है, जिस पर कोर्ट 2 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट में 29 से 31 मार्च तक छुट्‌टी के बाद मंगलवार को आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने सुनवाई का आग्रह किया। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद आसाराम को 3 महीने की अंतरिम जमानत दी गई है। मंगलवार को कोर्ट खुलने पर आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने कोर्ट से सुनवाई का आग्रह किया। इस पर कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की तारीख दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने दी 3 महीने की जमानत, 2 प्वाइंट में समझें पूरा मामला. जोधपुर-गांधीनगर कोर्ट के फैसलों में माना था दोषी ———————– आसाराम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:- आसाराम 11 साल 4 महीने बाद बाहर आया:सेवादारों ने आतिशबाजी की, एकांतवास में गया; जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था राजस्थान हाईकोर्ट से रेप के मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद मंगलवार (14 जनवरी) की देर रात आसाराम (कैदी नंबर-130) भगत की कोठी (जोधपुर) स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल से निकलकर पाल गांव (जोधपुर) स्थित अपने आश्रम पहुंचा। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *